IND vs SA ODI: "बॉल है या कैरम की गोटी" चौका मारने गया था बैटर, Kuldeep की जादुई गेंद ने कर दिया चित...देखें
Edited By Bhoopendra Rai

South Africa vs India ODI Kuldeep yadav Bowled Andile Phehlukwayo
Edited By Bhoopendra Rai

South Africa vs India ODI Kuldeep yadav Bowled Andile Phehlukwayo
IND vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों का आउट कर मेहमान टीम की कमर तोड़ दिया।
सीरीज का यह आखिरी वनडे आज दिल्ली में खेला जा रहा है।
इस फाइनल मुकाबले में शिखर धवन ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। शिखर धवन के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया और साउथ अफ्रीका को 99 रनों पर आलआउट कर दिया है। मेहमान टीम सिर्फ 27.1 ओवर ही खेल सकी।
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे पहले झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मेहमान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती गई। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि उन्हें शाहबाज अहमद ने चकमा देकर बोल्ड किया।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ यह सबसे छोटा स्कोर है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद ने भी 2-2 विकेट लिए। आवेश खान और शार्दुल ठाकुर को विकेट नहीं मिला।
दरअसल, भारत के लिए 20वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए थे। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो को बोल्ड कर दिया। कुलदीप की गेंद पकड़क अंदर की तरफ आई और सीधा मिडिल स्टंप पर जा लगी। बल्लेबाज ने कट शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम रहा।
India Playing 11
शिखर धवन (c), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
SA Playing 11
क्विंटन डी कॉक (WK), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (C), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: