IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच (IND vs SA 3rd ODI) है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। ये सीरीज का निर्णायक मैच है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी। लेकिन मैच से पहले ही दिल्ली में बादलों ने डेरा डाल दिया है धूप की किरण नजर नहीं आ रही है।
अभी पढ़ें – IND vs SA 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs SA 3rd ODI Delhi Weather Update: बारिश बिगाड़ सकती है मैच का रोमांच
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार 11 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है और आसमान खुले रहने की संभावना नहीं के बराबर है। आकाश में बादलों का डेरा रहेगा और बारिश कभी हो सकती है। अगर बारिश होती है तो मैच कम ओवर का हो सकता है मैदान भी गिला हो सकता है, जिससे फिल्डिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी और वर्ल्ड कप सुपर लीग में अफ्रीका और भारत दोनों को ही एक-एक अंक मिल जाएगा।
साउथ अफ्रीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण ये मैच
ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए हर मैच जीतना जरुरी है। क्योंकि वे अभी वर्ल्ड कप सुपर लीग में 11वें नंबर पर चल रहे हैं ऐसे में अगर अफ्रीका ये मैच नहीं जीतती है तो उसे वर्ल्ड कप से पहले क्वालिफायर खेलने पड़ेंगे।
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: ‘AB de Villiers’ बनने चला था पाकिस्तानी बल्लेबाज, टिम साउथी ने खेल कर दिया…देखें VIDEO
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का दबदबा पर भारत लय में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 89 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 36 ही जीत पाया है। हालांकि भारत के पास पिछले मैच की जीत के साथ लय मौजूद है जिसका उसे फायदा मिल सकता है। भारत की मुख्य टीम तो नहीं खेल रही है लेकिन बी टीम भी दमदार है और सीरीज जीतने के काबिल भी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines