IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए जीत दर्ज की। टीम ने पहले बेटिंग करते हुए 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में अबतक का सर्वाधिक है। जिसक जवाब में साउथ अफ्रीका 221 रन ही बना पाई और भारत 16 रनों से जीत गई। इस मैच के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है जिससे ये साफ पता चलता है कि वह कितने बड़े टीम प्लेयर है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फाइनल में पाकिस्तान की करारी हार, इस खिलाड़ी पर फूट पड़ा पाकिस्तानियों का गुस्सा
49 पर खेल रहे विराट को जब दिनेश कार्तिक ने दिया स्ट्राइक देने का ऑफर
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली खुद से ज्यादा टीम के लिए खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में यह फिर से दिख गया। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक स्ट्राइक पर थे। कोहली दूसरे छोर पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर 4 रन बनाकर। चौथी गेंद पर कार्तिक ने छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने कोहली के पास जाकर उन्हें कहा कि क्या अगली गेंद पर सिंगल लू, इस पर कोहली ने तुरंत इंकार कर दिया और बता दिया कि उनके लिए टीम कितनी जरुरी है।
विराट कोहली ने रचा एक और कीर्तिमान
बता दें कि इस मैच में 49 रन बनाने के साथ- साथ कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे टी 20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये कीर्तिमान 337 पारियों में हासिल किया। इसके अलावा मैच में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली और भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली सीरीज जीत में मदद की।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines