IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच (IND vs SA 2nd ODI) है। ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भरतीय टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। इसे लेकर टीम में कई बदलाव भी किए जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd ODI: आते ही छा गए शाहबाज अहमद, फिरकी के जाल में फंसाकर इस दिग्गज को किया आउट
इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शामिल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी भी कई मायनों में फेल रही थी जिसके बाद टीम में कुछ बदलाव किया जा सकते हैं। टीम में दीपक चाहर पहले ही बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को लिया गया है। पहले मैच में रवि बिश्नोई ने काफी रन पिटाए थे और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर है।
इसके अलावा टीम में शामिल किए गए स्पीन ऑलराउंडर शादाब अहमद भी डेब्यू कर सकते हैं। शादाब ने आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए भी सभी को प्रभावित किया था।
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का रहा है दबदबा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 88 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 35 ही जीत पाया है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 वनडे मैच खेले गए हैं और इसमें भारत अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाया है।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: विकेटकीपर के ऊपर से गायब हो गई बॉल, Butler का ‘किलर’ छक्का देख मुंह से निकलेगा वाह
IND vs SA 2nd ODI Live streaming: कब और कैसे देखें मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण 1:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स चैनल और Disney+hotstar पर किया जाएगा। वहीं टॉस 1 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines