IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज (IND vs SA ODI) का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के अनुभवी गेंदबाज दीपक चाहर बैक इंजरी के चलते इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वे सीरीज के पहले मैच में भी नहीं खेले थे। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हरा दिया था।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: शाहीन अफरीदी ने दी चेतावनी, इधर लोगों ने बना दिया मजाक
विश्वकप में जसप्रीत बुमराह की जगह लेने की दावेदारी में चहर
टी20 विश्वकप से ठीक पहले भारत के टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के चलते बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट की तलाश लगातार की जा रही है। उनकी जगह टीम में शामिल होने के दावेदारों में दीपक चाहर का भी नाम शामिल है इसीलिए भारतीय टीम उनके साथ कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। हालांकि इस रेस में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं लेकिन दीपक की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में उनका फिट रहना बेहद जरुरी है।
सीरीज़ में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम
वहीं पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के सामने मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम रविवार को सीरीज में एक-एक की बराबरी करने उतरेगी। टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहबाज एहमद इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। मैच रांची में खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – हरभजन सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ पर लगाया बड़ा आरोप, फोड़ा लेटर बम
पहले मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया था और बारिश के चलते मैच 40 ओवर का कर दिया गया था। जिसमें पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीका ने 250 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 240 रन ही बना पाई। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन का काफी योगदान रहा। उन्होंने 86 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीता ना सके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
88 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
221 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
324 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
346 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
382 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
395 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
414 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
414 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
421 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines