IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच (IND vs SA 2nd ODI) है। ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16 ओवर में 70 रन है और टीम के 2 विकेट गिर चुके हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहा ये खतरनाक ऑलराउंडर
शाहबाज अहमद ने आते ही झटका पहला विकेट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया जब उन्होंने क्विंटन डी कॉक को महज 5 रनों पर ही तीसरे ओवर में आउट कर दिया। वहीं दूसरी सफलता डेब्यू कर रहे शाहबाज अहमद ने दिलाई। जिन्होंने अफ्रीका के दमदार बेट्समैन जानेमन मलान को 25 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट कर दिया। इस तरह उनको इंटरनेशनल लेवल पर पहला विकेट मिला।
शाहबाज अहमद की गेंद जैसे ही पैड पर टच हुई तो उन्होंने अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। वहीं बाद में संजू सैमसन ने शिखर धवन को भरोसा दिलाया और फिर उन्होंने डीआरएस लिया जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। वहीं इस पहले विकेट के बाद शाहदाब ने हवी में उछल कर सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो बीसीसीआई ने भी शेयर किया है।
IND vs SA 2nd ODI: टीमों में किए गए ये बदलाव
इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावूमा नहीं खेल रहे हैं। वहीं उनकी जगह केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से बेहतरीन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद अपना डेब्यू कर रहे हैं। वे इससे पहले आईपीएल में आरसीबी के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करके सभी की निगाहें अपनी ओर खींच चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह ब्योर्न फोर्टुइन को जगह दी गई है। कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को खिलाया गया है। वहीं भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। ये दोनों रितुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines