नई दिल्ली: ईशान किशन का पहला शतक लगाने का सपना अधूरा रह गया है। अपने घरेलू मैदान में उनका शतक जड़ने का सपना टूट गया। ईशान किशन छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। ईशान को फॉर्ट्यून ने रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच आउट कराया। ईशान किशन ने 84 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और चार चौके शामिल हैं।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: ‘जासूस’ बनकर स्टेडियम में घुसे टीम इंडिया के खिलाड़ी, रोहित को देंगे रिपोर्ट!
कूटा लगातार 2 छक्का
ईशान किशन भले ही शतक से चूक गए, लेकिन रांची में फैंस का खूब मनोरंजन किया। युवा बल्लेबाज ने लगातार दो छक्के लगाए। यद नजारा देखने को मिला पारी के 32वें ओवर में जब एनरिक नोर्टजे की क्लास लगी। ओवर की तीसरी गेंद पर किशन ने मिड विकेट की ओर 92 मीटर का छक्का दाग दिया। फिर अगली ही गेंद पर ठीक इसी एरिया में किशने ने दूसरा लगातार छक्का जड़ दिया। यह गेंद 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज ने फेंकी थी, लेकिन किशन ने गेंद को मैदान से बाहर फेंक दिया।
ईशान आज शुरुआत से ही आत्मविश्वास से भरे नजर आए। पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखते हुए पहले पारी को संभाला और फिर दना दन शॉट्स लगाया, 60 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के जमाते हुए फिफ्टी पूरी की। इसके बाद तो ईशान ने हर गेंदबाज की क्लास लगाई। हालांकि वे शतक से चूक गए लेकिन अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी पारी खेली।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: हैंड्रिक्स ने ठोका खतरनाक छक्का, लेकिन चीता बनकर किशन ने लूट ली महफिल, देखें VIDEO
सीरीज 1-1 से बराबर
साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनकी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम के बल्ले से निकले। उन्होंने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली। वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर ने 1-1 विकेट मिला।
जवाब में टीम इंडिया ने आसानी से 45.5 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines