IND vs PAK Virat Kohli KL Rahul Partnership Record: टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने सोमवार को जो किया, उसे देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। सोमवार को दोनों बल्लेबाजों ने शतक ठोक डाले। करीब छह महीने बाद शतक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे केएल ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने ढाई साल बाद शतक ठोका, वहीं विराट कोहली ने भी शानदार शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली ने जहां 94 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 122 रन जड़े तो वहीं केएल ने 106 गेंदों में 12 चौके-2 छक्के जमाकर 111 रन बनाए। कोहली-केएल ने इन शतकों के साथ एशिया कप में खास मुकाम हासिल किया।
वनडे एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
दोनों बल्लेबाजों ने वनडे एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का शतक बनाया। कोहली और केएल राहुल के बीच 233 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद का रिकॉर्ड तोड़ डाला। हफीज और जमशेद ने भारत के खिलाफ 2012 में 224 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। कोहली-केएल ने 11 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। वहीं तीसरे विकेट के लिए भी ये सबसे बड़ी साझेदारी रही।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
इसी के साथ कोहली और राहुल ने 233 रनों के साथ वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर ने शारजाह में 1996 में 231 रन की साझेदारी की थी। हालांकि ये दूसरे विकेट के लिए साझेदारी थी। तीसरे विकेट के लिए राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बीच कोच्चि, 2005 में 201 रन की साझेदारी हुई थी। कोहली-केएल ने मिलकर ये रिकॉर्ड तोड़ डाला।
तीसरे बल्लेबाज बने केएल-कोहली
कोहली-केएल इसके साथ ही भारत के लिए नंबर 3 और नंबर 4 पर वनडे में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने केन्या के खिलाफ ब्रिस्टल में 1999 में शतक ठोके थे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 2009 में ये कारनामा किया था। अब कोहली-केएल ने कोलंबो में ये कारनामा किया है।
(http://www.tntechoracle.com/)
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
76 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
312 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
371 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
383 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
402 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
402 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
409 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
420 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines