नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है। भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रमुख तेज गेंदबाज बाहर हो गया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोट के कारण भारत के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। रविवार 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दूसरी बार मुकाबला होना है और उससे करीब 24 घंटे पहले पाकिस्तानी खेमे से ये खबर आई है।

विज्ञापन

पाकिस्तान बोर्ड ने बयान जारी करते हुए बताया कि शाहनवाज दहानी संदिग्ध साइड स्ट्रेन के कारण रविवार 4 सितंबर को भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। शाहनवाज ये चोट शुक्रवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान लगी। मेडिकल टीम अगले 48 से 72 घंटे तक उनकी निगरानी करेगी, जिसके बाद वे स्कैन करने और टूर्नामेंट में आगे हिस्सा लेने पर फैसला करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को एक अपडेट में बताया कि दहानी भारत के खिलाफ रविवार के मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन पाकिस्तान की मीडिया में ये खबर है कि वे अब एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। एशिया कप के लीग स्टेज में जब पाकिस्तान का 28 अगस्त को भारत से मुकाबला हुआ था तो दहानी गेंद से कुछ खास कमाल नहीं कर पाये थे। लेकिन बल्ले से आखिरी ओवरों में 6 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 16 रनों की अहम पारी खेली थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान पहले से ही कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी में है। इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ये दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे। वहीं पाकिस्तान के जियो टीवी के मुताबिक, दहानी टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ