नई दिल्ली: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना से उबर चुके हैं और टीम के साथ दुबई में जुड़ गए हैं। 23 अगस्त को जब टीम इंडिया यूएई के लिए रवाना हुई थी तो राहुल द्रविड़ ने भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे। द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच नियुक्त किया था।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 IND vs PAK: क्या T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का आखिरी ऑडिशन है? कपिल देव ने दिया ये जवाब
खबर है कि अब वीवीएस लक्ष्मण भारत वापस लौट जाएंगे। क्रिकबज के मुताबिक लक्ष्मण शनिवार को ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे और वह पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण उपकप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर और अवेश खान के साथ जिम्बाब्वे से यूएई पहुंचे थे।
एशिया कप 2022 में रविवार को महामुकाबला खेला जाना है। भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हर किसी की नजरें भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन पर टिकी होगी। दोनों टीमें अपनी बेस्ट टीम उतारेगी।
राहुल द्रविड़ को पिछले साल टीम का हेड कोच बनाया गया है। उनके कोच बनने के बाद से भारतीय टीम ने शानदार सफलताएं हासिल की हैं। भारत ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज जीते। हालांकि अफ्रीका दौरा भारत के लिए बुरा रहा। टेस्ट और वनडे सीरीज में वहां टीम इंडिया को हार मिली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines