नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के सुपर-4 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से रविवार के दिन आमने-सामने होंगे। हालांकि मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की जगह कौन?

रवींद्र जडेजा का टीम से बाहर होना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अब उनका बाहर होना रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर मजबूर करेगा। जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा, जो चार ओवर डालने के साथ-साथ कुछ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। या फिर अक्षर पटेल को ही सीधा प्लेइंग-11 में एंट्री दी जा सकती है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत को मिलेगा मौका?

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या को आराम दिया था। ऋषभ पंत को टीम में एंट्री मिली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का वापसी तय है। अब पंत को टीम रखा जाता है या फिर बैठाया जाता है ये फैसला रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को करना है।

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ