IND vs NZ 1st odi: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक नए स्टार का उदय हुआ। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने बता दिया है वो अब दुनिया पर राज करने वाले हैं। शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर दिया. गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं। गिल भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं।
शुभमन गिल ने वनडे करियर में पहली बार दोहरा शतक जमाया है। वे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय भी बने। गिल ने 19 पारियों में यह मुकाम हासिल कर विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह गिल की करियर बेस्ट इनिंग है। इससे पहले 130 रन उनका बेस्ट स्कोर था। गिल ने लगातार तीन छ्क्के लगाकर यह कामयाबी हासिल की। गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं। गिल ने अपनी पारी में 19 चौके और नौ छ्क्के लगाए।
और पढ़िए –IND vs NZ Live Updates: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड
गिल दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
23 साल 132 दिन शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
24 साल 145 दिन ईशान किशन बनाम चटगांव 2022
26 साल 186 दिन रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013
और पढ़िए –IND vs NZ: शुभमन गिल का तूफान, लगातार 3 छक्के लगाकर पूरा किया दोहरा शतक, देखें VIDEO
टीम इंडिया ने बनाए 349 रन
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 208, सूर्यकुमार यादव 31, हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली मात्र 8 रन बना पाए। अब मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 350 रन बनाने होंगे।
ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
208 रन शुभमन गिल हैदराबाद 2023
186* एस तेंदुलकर हैदराबाद 1999
181* एम हेडन हैमिल्टन 2007
169* डी कैलाघन सेंचुरियन 1994
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines