IND vs NZ: '18 महीने मेरे लिए टफ थे, जब सेलेक्शन हुआ तो...' पृथ्वी शॉ ने दिल खोलकर दिया जवाब

Shah (2)
विज्ञापन

 IND vs NZ:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रांची में पहली टी20 मैच खेला जाएगा। भारत की टीम युवाओं से भरी हुई है। रोहित-विराट को टी20 टीम से बाहर रखा गया है। ऐसे में कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ की टीम में लंबे वक्त के बाद बापसी हुई है। उनका चयन घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। टीम इंडिया में वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने बीसीसीआई टीवी के साथ बात की है।

’18 महीने मेले लिए टफ फेज थे’

पृथ्वी शॉ ने इस इंटरव्यू में दिल खोलकर जवाब दिए हैं। पृथ्वी शॉ ने कहा कि जब वो टीम से बाहर थे तो वो 18 महीने उनके लिए टफ फेज थे। उन्होंने के कहा कि मैं इस टीम का हिस्सा रहा हूं और वापस आकर खुशी हो रही है।

विज्ञापन

मैसेज और कॉल से हैंग हुआ फोन

पृथ्वी शॉ ने कहा कि जब टीम का ऐलान हुआ तो मेरे फोने पर इतने मैसेज और फोन कॉल आए की मेरा फोन हैंग कर गया। मैं सोच रहा था ऐसा क्या हो गया? फिर मुझे पता चला कि मेरे सेलेक्शन टी20 के लिए हो गया है। शॉ ने बताया कि मेरे साथ हमेशा से मेरे दोस्तों और मेरे कोच का सपोर्ट था। जब मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था तब भी और जब मैं टीम से बाहर था तब भी। वह मेरे पीछे हमेशा थे और मेरा सपोर्ट कर रहे थे।

विज्ञापन

आज का मैच नहीं खेलेंगे पृथ्वी शॉ

शुक्रवार को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 को लेकर टीम इंडिया की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। नेट प्रैक्टिस के ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉफ्रेंस किया और बताया कि कल के मैच में पृथ्वी शॉ नहीं खेलेंगे। पांड्या ने साफ कर दिया कि वन डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल रांची के मैच में टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ