IND vs NED: 'केएल राहुल के साथ हो गया धोखा...', रोहित शर्मा ने भी नहीं दिया साथ

KL
विज्ञापन

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला नीदरलैंड से चल रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। मैच में केएल राहुल 12 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल जब आउट हुए उस समय टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 11 रन था। राहुल मीकरने की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए। गेंद पैड से टकाराते ही गेंदबाज और फील्डर ने अपील की। ऑनफील्ड अंपायर ने राहुल को आउट दिया। जबकि राहुल की लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप मिस कर रही है। जिसके बाद उन्होंने नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा से पूछा कि क्या वह आउट थे या नहीं। इस पर रोहित ने उन्हें रिव्यू नहीं लेने की सलाह दी।

अभी पढ़ें IND vs NED: ऋषभ पंत को वाटर बॉय बना देख उर्वशी-उर्वशी चिल्लाने लगे फैंस, देखें Video

Advertisment

 

आउट नहीं थे राहुल

राहुल इस तरह से आउट होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि रिप्ले देखने के बाद पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी। यानी की राहुल रिव्यू लेते तो बच जाते। राहुल का बल्ला पहले मैच में भी नहीं चला था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनके बल्ले से रन नहीं निकला। आलोचक उनके पीछे पड़े हैं और टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ उपयोगी 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से ये रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई। रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 रनों की तेज पारी खेली।

विज्ञापन

टीम इंडिया प्लेइंग 11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन)
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ