India vs Ireland 2nd T20i: रिंकू सिंह…छोटे शहर में बड़ा सपना देखने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के पहले ही मैच में महफिल लूट ली। भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रिंकू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
पहले टी-20 में वह बारिश के चलते नहीं खेल पाए, लेकिन इस मैच में जैसे ही उन्हें मौका मिला, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखा दर्शकों की नसों में रोमांच भर दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू ने 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 180.95 की स्ट्राइक रेट से कुल 38 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने ऐसे रन जड़े कि गेंदबाज को ओवर पूरा करना भारी पड़ गया।
19वें ओवर में मैक्कार्थी को जमकर कूटा
ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। आयरलैंड के गेंदबाज बैरी मैक्कार्थी अपने पिछले ओवर में रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर चुके थे। ऐसे में वे जोश से भरे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस ओवर में उनका क्या हश्र होने वाला है। मैक्कार्थी ने शिवम दुबे को पहली गेंद डाली तो ये वाइड रही। इसके बाद दोबारा डाली गई पहली गेंद पर दुबे ने एक रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दी। तीसरी पर रिंकू ने शानदार चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए।
तीसरी पर रिंकू ने फिर बल्ले का मुंह खोला और लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का ठोक डाला। रिंकू का ये तूफान देख मैक्कार्थी की लय बिगड़ गई। उन्होंने अगली गेंद डाली तो ये वाइड रही। फिर दोबारा डाली तो फिर वाइड फेंक दी। दो लगातार वाइड फेंकता देख रिंकू मैक्कार्थी को भांप चुके थे। उन्होंने अगली गेंद पर फिर बल्ला खोला और कवर के ऊपर से करारा छक्का कूट डाला।
ओवर पूरा करना हो गया मुश्किल
अब रिंकू के आगे मैक्कार्थी को अपना ओवर पूरा करना मुश्किल हो गया। उन्होंने जैसे-तैसे अगली गेंद डाली तो रिंकू इस पर बड़ा शॉट खेलने से चूके और एक रन ले लिया। फिर लास्ट बॉल पर शिवम दुबे ने भी एक रन लेकर ये ओवर खत्म किया। मैक्कार्थी ने इस ओवर में कुल 9 गेंद फेंकी, जिनमें 22 रन आए। रिंकू ने इसके बाद अगले ओवर में भी एक छक्का ठोका। हालांकि वह अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। अपने पहले ही मैच में रिंकू ने बड़ा धमाका किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी देख डबलिन के स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने रिंकू, रिंकू चिल्लाना शुरू कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और रुतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का जड़कर 58 रन ठोक डाले। वहीं संजू सैमसन ने भी 26 गेंदों में 40 रन जड़े।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines