Ind Vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा आज रंग में लगे। कप्तान आज कप्तानी पारी खेल रहा है। धीमी शुरुआत के बाद रोहित शर्मा ने अपना गियर बदला वो अब अंग्रेज गेंदबाजों पर टूट पड़े हैं।
रोहित का तमाचा शॉट
रोहित शर्मा ने सैम करन के ओवर में दो लगातार दो चौके मारे। पहले लेग स्टंप की गेंद पो फिल्क किया और अगली ही गेंद को आगे निकलकर पुल किया। ये शॉट तमाचे की तरह थी। हालांकि इसके बाद तेजी के साथ रन बनाने की चककर में रोहित कैच आउट हो गए।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: बहुत हार्ड…हार्दिक पांड्या के बल्ले ने मचाई तबाही, नस नस में भर दिया रोमांच
कप्तान रोहित शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित ने 28 बॉल में यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट 96 का रहा।
एडिलेड में सिर्फ कोहली ही किंग
कोहली ने 42 रन बनाते ही टी 20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया। विराट कोहली टी 20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। किंग कोहली ने 115वें मैच की 107वीं ईनिंग में ये कारनामा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली टी 20 वर्ल्ड कप में 1100 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी गए हैं।
कोहली ने एडिलेड को बताया था घर जैसा
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली ने खुलासा किया था कि उन्हें एडिलेड ओवल में खेलना पसंद है। कोहली का मानना था कि यह मैदान उन्हें घर जैसी फीलिंग कराता है। कोहली ने कहा था, ‘मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है। ठीक जैसे ही मैं यहां प्रवेश करता हूं, यह मुझे घर जैसा महसूस कराता है। एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग मेरे लिए मायने रखती है, लेकिन जब मैं एडिलेड आता हूं तो अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं।’
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान) , ऐलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जाॅर्डन, क्रिस वोक्स , मार्क वुड आदिल रशीद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines