IND vs ENG: दीप्ति शर्मा के रन आउट पर जमकर ट्रोल हुए अश्विन, बाद में दे डाला बड़ा बयान

IND vs ENG Deepti Sharma Mankad Run Out Ashwin react

IND vs ENG Deepti Sharma Mankad Run Out Ashwin react

IND vs ENG: शनिवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में विमेंस टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा स्पिनर दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्ली डीन को रन आउट किए जाने पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के रन आउट को इंग्लैंड के क्रिकेटर और फैंस गलत बता रहे हैं, जबकि टीम इंडिया के फैंस और क्रिकेटर इसे सही बता रहे हैं। कोई इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहा है तो वहीं किसी ने आईसीसी के नियमों का हवाला देकर इस रनआउट को सही करार दिया है।

अश्विन ने ट्वीट में दीप्ति को भी टैग किया, बोले- मुझे क्यों ट्रेंड कर रहे

दीप्ति-डीन रन आउट विवाद के बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। दरअसल, अश्विन ने IPL-2019 में इंग्लैंड के जोस बटलर को इसी तरह आउट किया था। यही वजह है कि यूजर्स ने अश्विन के मीम्स और फोटो शेयर करने लगे। खुद को ट्विटर पर ट्रेंड होता देख अश्विन ने भी बड़ा बयान दे दिया।

विज्ञापन

भारतीय स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने कहा कि ‘आप लोग अश्विन को ट्रेंड क्यों कर रहे हैं? आज रात की बॉलिंग हीरो कोई और है।’ उन्होंने इस मैसेज में दीप्ति को टैग भी किया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने एक समय टार्गेट का पीछा करते हुए 153 रन बना लिए थे। इस वक्त तक ऐसा लग रहा था कि आखिरी जोड़ी इंग्लैंड को मैच जिता देगी। लेकिन इसी बीच स्पिनर दीप्ति शर्मा ने अपने दिमाग का प्रयोग करते हुए नॉन स्ट्राइकर छोर पर शार्लोट डीन को रन आउट कर दिया।

विज्ञापन

इसलिए ट्रोल हुए अश्विन?

दरअसल, दीप्ति शर्मा के गेंद फेंकने से पहले ही शार्लोट अपने क्रीज से काफी बाहर निकल गईं थीं। ये देखकर दीप्ति शर्मा ने तुरंत उन्हें आउट कर दिया। दीप्ति ने शार्लोट को उसी तरह आउट कर दिया, जिस तरह अश्विन ने जोस बटलर को किया था। इसके बाद ट्विटर पर अश्विन काफी ट्रेंड होने लगे। सब दीप्ति शर्मा की तुलना रविचंद्रन अश्विन से करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ