IND vs ENG: भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने रौंद दिया। ये हार इतनी बड़ी है कि कोई पचा नहीं पा रहा है। सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार मिलना शर्मनाक है। हार के बाद कई सावल खड़े हो गए हैं। कप्तानी, गेंदबाजी और टीम मैनेजमेंट की सोच पर सवाल उठ रहे हैं। मैच के बाद टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात की।
ये हार निराशाजनक है: राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये हार निराशाजनक है। हमने कोशिश की लेकिन हम जीत नहीं पाए। आज हम काफी अच्छे नहीं थे। हमें चीजों पर चिंतन करने और यहां से सुधार करने की जरूरत है। सेमीफाइनल में बोर्ड पर रनों से बहुत मदद मिलती है। हम भी ऐसा ही करना चाह रहे थे। हमने 180 से अधिक रन बनाने थे। हम शायद 15-20 रन कम थे। हार्दिक ने कमाल खेला लेकिन हमें उस विकेट पर 180 रन बनाने चाहिए थे।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: एडिलेड में डूब गए सारे सितारे…हारे लेकिन ये हार सबसे शर्मनाक, आप जानोगे तो पीट लोगे माथा
क्या विदेशी लीग में भारतीय प्लेयर्स को खेलना चाहिए?
एक अंग्रेजी पत्रकार ने द्रविड़ से पूछा कि क्या वह बिग बैश लीग में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को यहां की परिस्थितियों के अभ्यस्त होने का सुझाव देते हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला बीसीसीआई को करना है। और भारतीय खिलाड़ियों के लिए बीबीएल में अपने चरम सीजन के दौरान घर वापस खेलना मुश्किल होगा।
‘बीसीसीआई को लेना है फैसला’
बता दें कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के अलावा दुनिया की किसी टी20 लीग में नहीं खेलते हैं। लेकिन अन्य देशों के खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है। इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले एलेक्स हेल्स ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश के टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ भी बिग बैश में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी टी20 लीग में खेलने पर कहा कि विदेशी लीग में खेलने से निश्चित तौर पर हमारे खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। यह फैसला बीसीसीआई को करना है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: करारी हार के बाद भड़के फैंस, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग तेज
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये सही है कि वर्ल्ड कप खेल रहे कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बीबीएल खेलना मुश्किल है क्योंकि उस दौरान हमारे घरेलू सीजन भी चल रहा होता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines