IND vs BAN: कहते हैं फॉर्म आ-जा सकती है। पर क्लास हमेशा बरकरार रहती है। इसे एक बार फिर से विराट कोहली ने साबित कर के दिखाया है। पिछले 2 सालों से रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने इस साल दो शतक लगा दिए है। टी20 वर्ल्ड में सेंचुरी ठोक अपना शतकों को सुखा खत्म किया और अब वनडे में लगभग तीन साल बाद शतक जड़ दिया है।
बांग्लादेश में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय बैटर ने कमाल कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 409 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने शानदार 113 रन की पारी खेली। ये उनका वनडे में 44वां और इंटरनेशल क्रिकेट में 72वां शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। कोहली के अब 72 शतक हो चुके हैं जो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से एक ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 100 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड?
वनडे में विराट कोहली के 44 शतक हो गए हैं। वो अब सचिन तेंदुलकर के 49 से महज 5 शतक पीछे हैं। आने वाले महीनों में भारत को काफी वनडे मैच खेलने हैं। विराट कोहली की नजर इस रिकॉर्ड पर जरुर होगी। अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो ये वर्ल्ड क्रिकटे में इतिहास बन जाएगा।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
सचिन तेंदुलकर – 100
विराट कोहली – 72
रिकी पोंटिंग – 71
किशन का कमाल
चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। ईशान किशन ने अपने टैलेंट के साथ न्याय करते हुए डबल सेंचुरी लगा दी। ईशान किशन ने आउट होने से पहले 210 रनों की पारी खेली। ईशान ने 131 गेंदों की पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines