IND vs BAN: भारत ने दूसरे टेस्ट में शिकंजा कस दिया है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने बांग्लादेश के गेंजबाजों को रिमांड पर लिया और खूब धुनाई की। जब टीम मुश्किल में थी तब ऋषभ पंत 93 रनों की शानदार पारी खेली। जब पंत क्रीज पर पहुंचे, भारत 72/3 के स्कोर पर लड़खड़ा रहा था।
छह बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए ऋषभ पंत
विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद पंत ने श्रेयस अय्यर (87) के साथ मिलकार जवाबी हमला किया और भारत की स्कोर को 314 तक पहुंचाया। हालांकि, ऋषभ पंत 93 रन पर आउट हो गए। ये टेस्ट क्रिकेट में छठी बार है जब पंत नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। टेस्ट में इतने अच्छे-अच्छे बैटर के शतक नहीं होते हैं।
“लैंडमार्क के बारे में नहीं सोचता”
इस साल की शुरुआत में, पंत ने नब्बे के दशक में एक और स्कोर दर्ज किया था जब वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ 96 रन पर आउट हुए थे। हालांकि पंत को इसका कोई मलाल नहीं हैं। भारत की पूर्व महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा से जब पूछा कि क्या ‘नर्वस 90’ का प्रभाव पंत पर है, तो विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जोर देकर कहा कि वह “लैंडमार्क” के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करते हैं।
पंत ने कहा “एक व्यक्ति के रूप में मैं लैंडमार्क के बारे में इतना नहीं सोचता। मेरे लिए तीन अंक केवल एक संख्या हैं, मैं ज्यादातर समय स्थिति को समझने की कोशिश करता हूं। अगर ऐसा होता है तो अच्छा है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।”
इससे पहले भारत ने पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने चार-चार विकेट लेकर बांग्लादेश को 227 रन पर आउट कर दिया था। जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए थे। दूसरे दिन के स्टंप्स तक, बांग्लादेश ने एक विकेट नहीं गंवाया, लेकिन तीसरे दिन के पहले सत्र में नजमुल हुसैन शंटो (5) और मोमिनुल हक (5) के शुरुआती विकेट खो दिए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines