India vs Bangladesh Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम का सुपर-4 में आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होगा। इस मैच में टीम इंडिया अपने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि प्लेइंग XI में लगभग चार से पांच बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर के इस मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है। वह पीठ में चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उन्होंने गुरुवार सुबह नेट पर करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की। हालांकि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।
बुमराह-सिराज को दिया जा सकता है आराम
केएल राहुल टीम में अपना स्थान बरकरार रखेंगे। उन्हें इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भी खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है। टीम इंडिया के पास इस मैच में खोने को कुछ भी नहीं है क्योंकि भारतीय टीम पहले ही 2 मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है।
ऐसे में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या को भी आराम दे सकता है। इससे तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बुमराह, सिराज और पांड्या की जगह शमी, प्रसिद्ध और ठाकुर को मौका मिल सकता है।
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका
इसी के साथ बल्लेबाजी में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है। सूर्या ने पिछले मैच में शानदार फील्डिंग की थी। हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। विश्व कप टीम का हिस्सा सूर्या को आजमाया जा सकता है। संभावाना ये भी है कि विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है।
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने गुरुवार को कोलंबो में मीडिया से कहा- बदलाव के लिए हम तैयार हैं। हम बाकी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकते हैं। इसके लिए विकल्प खुले हैं। मुझे लगता है कि कप्तान कल इसकी घोषणा करेंगे। हम इसे कल देखेंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines