नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में बांग्लादेश को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 59 रनों से विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2018 के फाइनल में बांग्लादेश से मिली हार का बदला भी ले लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की आज के मैच में नहीं खेल रही थी। कमान संभाल रही स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा की अच्छी पारियों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के दम पर भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

भारत ने इस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उनके अलावा इस मैच में कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना ने 47 और जेमिमाह रोड्रिग्स ने नाबाद 35 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रुमाना अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

शैफाली ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में किया कमाल

शैफाली ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 10 रन देकर दो विकेट हासिल लिए। 160 के लक्ष्य का पीछा कर रहीं बांग्लादेश ने धीमी शुरुआत के बाद 69 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इसके बाद टीम बिखर गई। बांग्लादेशी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 100 रन बना सकी।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, सब्भिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), किरण नवगीरे, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): मुर्शिदा खातून, फरगना होक, निगार सुल्ताना (w/c), रितु मोनी, लता मंडल, फहीमा खातून, रुमाना अहमद, नाहिदा अख्तर, सलमा खातून, फरिहा तृस्ना, शांजीदा अख्तर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ