---विज्ञापन---

नीतीश दाहिया के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, बजरंग पूनिया बोले- आज छोटे भाई हमारे बीच नहीं रहे..

Nitish Dahiya death: हरियाणा के युवा पर्वतारोही नीतीश दाहिया के निधन से खेल जगत में भी शोक की लहर है। इस युवा पर्वतारोही के निधन पर भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने ट्विटर पर दुख व्यक्त किया है। पूनिया ने लिखा कि ‘हम सब के लिये बड़े ही दुख की खबर है। आज छोटे भाई नीतीश […]

---विज्ञापन---

Nitish Dahiya death: हरियाणा के युवा पर्वतारोही नीतीश दाहिया के निधन से खेल जगत में भी शोक की लहर है। इस युवा पर्वतारोही के निधन पर भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने ट्विटर पर दुख व्यक्त किया है। पूनिया ने लिखा कि ‘हम सब के लिये बड़े ही दुख की खबर है। आज छोटे भाई नीतीश दहिया हमारे बीच नहीं रहे, जो सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट किलिमंजारो जैसी चोटियों को फतह करने वाले पहले भारतीय थे। भगवान परिवार को ये दुख सहन करने की हिम्मत दें. जय हिंद’।

अभी पढ़ें IND vs SA 2nd ODI: आते ही छा गए शाहबाज अहमद, फिरकी के जाल में फंसाकर इस दिग्गज को किया आउट

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान की चपेट में आने के कारण कई पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर थी। शुक्रवार को छानबीन की गई और शवों को खोजा गया, इस दौरान पर्वतारोही नीतीश दहिया का शव भी बरामद हुआ। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नितीश के शव की पहचान कर उनके घरवालों के हवाले कर दिया गया।

---विज्ञापन---

द्रौपदी का डांडा-2 चोटी फतह करने गए थे नीतीश

खरखौदा के मटिंडू गांव के नीतीश दहिया द्रौपदी का डांडा-2 चोटी को फतह करने के लिए उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए थे। तभी वह उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए और दुनिया को छोड़ चले गए।

अभी पढ़ें AUS vs ENG: विकेटकीपर के ऊपर से गायब हो गई बॉल, Butler का ‘किलर’ छक्का देख मुंह से निकलेगा वाह

---विज्ञापन---

नीतीश दाहिया के बारे में जानिए?

नीतीश दाहिया हरियाणा से आते हैं। उनके गांव मटिंडू गांव खरखौदा क्षेत्र में आता है। नीतीश कई ऊंची चोटियों पर तिरंगा लहराया चुके थे। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया था। इसके अलवा वे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई कर भारत का नाम रोशन कर चुके थे।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 09, 2022 12:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola