Ind Vs Ban: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, कुलदीप यादव बाहर, 12 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

IND (2)

Ind Vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका टेस्ट मैच का आज पहला दिन है। दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। पिछले मैच के स्टरा परफॉर्मर कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह जयदेव उनादकट की 12 साल बाद वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी! पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे Ben Stokes, Cameron Green और सैम करन समेत ये स्टार खिलाड़ी!

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल हसन, जाकिर हसन, नजमुल होसैन शान्तो, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

भारतीय टीम भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। पछले मैच में कुलजदीप प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। राहुल ने टॉस के समय कहा कि कुलदीप को टीम से बाहर करने पर उन्हें दुख है, लेकिन यह उनादकट के पास यह बेहतरीन मौका है। बता दें कि जयदेव उनादकट ने भारत के लिए पहला टेस्ट 12 साल पहले खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ