हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: विराट कोहली ने बीमारी में खेली 186 रनों की मैराथन पारी...,अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में किया खुलासा

विज्ञापन
Virat Anushka

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली। मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाई और कंगारू गेंदबाजों को छका कर रख दिया। पूरी पारी के दौराना विराट कोहली कंट्रोल में दिखे। उनकी इस मैराथन पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा पर स्टोरी लगाकर रिएक्ट किया है।

अनुष्का शर्मा ने लगाई इंस्टा स्टोरी

अनुष्का शर्मा ने अपने स्टोरी में विराट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है। इस संयम के साथ बीमारी में खेलते रहना है मुझे हमेशा प्रेरित करता है। यानी की विराट कोहली खेते वक्त बीमार थे। हालांकि कोहली ने तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आने के बाद बीमारी का कोई संकेत नहीं दिखाया।

और पढ़िए – IND vs AUS: विराट कोहली खास उपलब्धि हासिल करने से चूके, 14 रन और आ जाते तो…

विज्ञापन

विराट कोहली शानदार शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने से महज 14 रनों से चूक गए। कोहली अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की पारी खेली। विराट ने 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया। विराट की 186 रनों की मैराथन पारी के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी में 571/9 का स्कोर बनाया।

और पढ़िए –  IND vs AUS: जो काम विराट-रोहित स्मिथ जैसे दिग्गज नहीं कर पाए, वह Srikar Bharat ने कर दिखाया

विज्ञापन

विराट कोहली के शतक

टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक, 28 अर्धशतक
वनडे क्रिकेट में 46 शतक, 64 अर्धशतक
टी-20 क्रिकेट में 1 शतक, 37 अर्धशतक

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola