Ind vs Aus: जब रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी तभी से उनके और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें जोर पकड़ती रहीं। ये सिलसिला करीब 2 साल तक जारी रहा। 2021 में क्रिकेट गलियारों में इन दोनों के बीच विवादों की खबरें शोर मचाती रहीं। हालांकि दोनों प्लेयर्स की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले इस बल्लेबाज ने खटखटाया BCCI का दरवाजा, सेंचुरी ठोक बरसा दिए रन
कई बार सवाल पूछे जाने पर विराट कहते नजर आए कि मुझमें रोहित में कोई दिक्कत नहीं है। विराट कोहली का ये बयान इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम ने तीन मैचों की सीरीज जीती तो जश्न के दौरान विराट-रोहित की जुगलबंदी देखते ही बनती थी। रोहित और विराट के जश्न के बाद ये तो साफ है कि सबकुछ ठीक चल रहा है…
जीत के खुशी के साथ रिश्तों में नजर आई मिठास
दरअसल, भारत के लिए जब विराट 63 रनों की जरूर पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे तो रोहित ने उनका स्वागत किया और पीठ थपथपाई थी। फिर बादे में जब हार्दिक पांड्या के बल्ले से विनिंग चौका निकला तो दोनों एक साथ झूमते नजर आए। इस दौरान दोनों गले भी मिले और चेहरे पर जीत की खुशी के साथ रिश्तों की मिठास भी नजर आई।
विराट ने भी थपथपाई थी पीठ
विराट और रोहित के इस अनोखे जश्न ने फैन्स को भी हंसने का मौका दिया। इन दोनों का सेलिब्रेशन वाला वीडियो देख कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए। आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने अर्धशतक पर रोहित शर्मा ने उनकी पीठ थपथपाकर बधाई दी थी। इससे पहले जब विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरफ फ्लाप हुए थे तभी भी रोहित शर्मा ने उनका बचाव करते हुए उन्हें महान खिलाड़ी बताया था।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines