IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन की ओर पहुंच गई है। वहीं रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जडेजा के 250 विकेट पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले 8वें भारतीय बन गए हैं।

जडेजा ने कपिल देव को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के खतरनाक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जब से वापसी की है वे खतरनाक फॉर्म में हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में भी खतरनाक बॉलिंग करते हुए कंगारुओं की हालत खराब कर दी थी वहीं इस मैच में भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण विकेट लिए और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल वे 250 विकेट लेने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए हैं।

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट में 250 विकेट की उपलब्धि 65 मैच खेलकर हासिल की थी। वहीं जडेजा ने ये 62 मैच में ही हासिल कर ली है। इस लिस्ट में टॉप पर रविचंद्रन अश्विन है जिन्होंने ये 45 मैचों में ही हासिल कर लिया था।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ