IND vs AUS: 'पर्सनली मैं खुश हूं...', मैच हारने के बाद पैट कमिंस ने क्यों कही ये बात? जानिए

Pat Cummins Virat Kohli India vs Australia ODI World Cup 2023

कमिंस ने कोहली के विकेट पर दिया जवाब.

विज्ञापन

Pat Cummins India vs Australia 1st ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर रोक दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ये मैच 8 गेंद शेष रहते जीत लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जहां 9 गेंदों में 21 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 10 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट निकाला। हालांकि उनके प्रयास नाकाफी रहे।

पर्सनली मैं खुश हूं कि वापस आ गया हूं

मैच के बाद उन्होंने कहा- “व्यक्तिगत रूप से मैं खुश हूं कि वापस आ गया हूं। भारत में अपना पहला मैच खेलकर अच्छा लगा। निराशाजनक है कि हम लाइन तक नहीं पहुंच सके। मुझे लगता है कुछ लोगों ने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, लेकिन कुल मिलाकर ये अच्छा नहीं रहा।”

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705261597294510268

वहीं ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की चोट पर उन्होंने कहा कि वे शायद दूसरे गेम के लिए तैयार नहीं होंगे, शायद तीसरे गेम में वापसी कर सकते हैं। मैक्सी अभी भारत आए हैं। स्मिथ और वॉर्नर को एक साथ देखकर अच्छा लगा। हमारी नजर बड़े टूर्नामेंट पर है, लेकिन आप पहले ही मानक तय करना चाहते हैं और अच्छी लय बनाना चाहते हैं। ऐसे में हमें अगले गेम में वापसी करनी होगी।

विज्ञापन

24 सितंबर को दूसरा वनडे 

बहरहाल, इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है। भारतीय टीम अब  अगला मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होल्डर स्टेडियम में खेलेगी। जाहिर है टीम इंडिया दूसरे वनडे में इसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे वनडे में कैसा प्रदर्शन करती है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की तैयारियों के लिए ये सीरीज अहम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ