IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच में कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने दिल्ली टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद बड़ा बयान दिया है। मैकडॉनल्ड का कहना है कि हमारा प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन हमारा अप्रैच नहीं बदलेगा। दौरे से पहले की तैयारी के बारे में कुछ भी नहीं बदलेगा।
हार के तरीकों की आलोचना होगी
मैकडॉनल्ड ने अफसोस जताया कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कथित दबाव में कमजोर पड़ गए थे। मैकडॉनल्ड ने कहा, “हमें इससे बेहतर होना चाहिए। मैकडोनाल्ड ने टीम की हार पर कहा कि हमारे तरीकों की आलोचना होगी और ऐसा होना भी चाहिए। दूसरे दिन की समाप्ति पर अगर आप कहते कि हमारी तैयारी अच्छी थी (जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था) तो संभवत: आपका नजरिया अलग होता लेकिन एक घंटे के भीतर (तीसरे दिन) जो हुआ उसे लेकर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी और तीसरे दिन हम भारत की परीक्षा में विफल रहे।
मैकडॉनल्ड ने कहा कि ऐसा लगा कि कई बार हम अच्छा स्कोर करना चाहते थे। हम उस लीड को बनाने की जल्दी में थे और जैसा कि हम जानते हैं कि यह अलग क्रिकेट है, आप समय के साथ ऐसा कर सकते हैं। हमारे तरीकों की आलोचना की जा रही है और यह सही है।
सीरीज में भारत की अजय बढ़त
बता दें कि भारत ने टेस्ट सीरीज मे 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर बेहतर स्थिति में थी लेकिन इसके बाद टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। उसने तीसरे दिन अपने 9 विकेट सिर्फ 52 रन पर खो दिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 115 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘दिल्ली जैसी पिचों पर…,’ राहुल द्रविड़ ने KL Rahul पर तोड़ी चुप्पी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines