IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत हो गई। पहले मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व प्लेयर ने खूब हाय तौबा मचाया। किसी ने कहा पिच ऐसी है तो किसी ने कहा पिच के साथ छेड़छाड़ हुई। ऑस्ट्रेलिया के बैटर जिस पिच पर बैटिंग करने में डर रहे थे, उसी पिच पर भारत के बैटर ने कमाल की बल्लेबाजी की।
रवि शास्त्री ने मार्क वॉ को कॉमेंट्री के दौरना ट्रोल किया
जब भारत बल्लेबाजी करने आया तो पूर्व क्रिकेटरों रवि शास्त्री ने मार्क वॉ को कॉमेंट्री के दौरना ट्रोल किया। शास्त्री और वॉ स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हैं और जब भारत ने अपनी पारी शुरू की तो भारत के पूर्व कोच ने 2020/21 के दौरे पर एडिलेड टेस्ट में मेन इन ब्लू को 36 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई को उनके बयान के बारे में याद दिलाया। शास्त्री उस समय भारतीय टीम के कोच थे। शास्त्री ने वॉ को ऑन एयर कहा: “मुझे मार्क की एक भविष्यवाणी याद है, भारत 4-0 से हार जाएगा जब हम 36 पर ऑल आउट हो गए
सुनील गावस्कर ने कंगारुओं को दिया जवाब
मार्क वॉ ने जवाब दिया “मैं अकेला नहीं हूँ जिसने भविष्यवाणी की थी।” रवि शास्त्री ने कहा कि लोग कल पिच को लेकर इतना शोर मचा रहे थे, आज क्या हो गया?” पिच मामले में सुनील गावस्कर ने कहा, लोग तभी सवाल पूछते हैं जब गेंद टर्न ले रही हो लेकिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गेंद के दौरान कभी सवाल नहीं पूछना खतरनाक होता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: रोहित शर्मा on fire, नाथन लायन के सिर के ऊपर से मारा करारा छक्का, देखें video
कप्तान रोहित जमे
बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए। जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए। सिराज और शमी को 1-1 सफलता मिली। खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 77 रन बना दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद हैं। जबकि केएल राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार हुए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines