IND vs AUS Dream 11 Prediction: वर्ल्ड कप 2023 के बीच चौथे दिन रविवार को सुपर संडे होने वाला है। भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती। दोनों टीमें अपना अभियान इस मैच के साथ शुरू करेंगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़े कई पहलू हैं उन्हीं में से एक आता है फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट से जुड़ा। अगर आप भी फैंटेसी टीम बनाना चाहते हैं तो उससे पहले पिच रिपोर्ट जानना भी जरूरी होगा कि कौन से खिलाड़ी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं सबसे पहले चेपॉक की पिच का मिजाज और फिर फैंटेसी टीम बनाने से जुड़े खास टिप्स।
IND vs AUS: क्या है पिच की रिपोर्ट?
चेपॉक की पिच की बात करें तो वैसे यह पिच न्यूट्रल है। यानी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों यहां चमक सकते हैं। इस पिच पर आमतौर पर स्पिनर्स को ज्यादा जलवा बिखेरते देखा जाता है। वहीं यहां यह भी दिखता है कि अक्सर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यहां रन बनाना मुश्किल हो जाते हैं। यानी बहुत हाईस्कोरिंग मैच शायद देखने को ना मिले। लेकिन यह वर्ल्ड कप है तो आईसीसी के क्यूरेटर्स ने पिच बनाई है ऐसे में पिच का मिजाज बदला हुआ भी नजर आ सकता है। यहां टीम आमतौर पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना भी पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS, Weather Report: चेन्नई के मौसम पर हर घंटे का अपडेट, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश के कितने आसार?
यह हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्लेबाज: विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन
गेंदबाज: कुलदीप यादव, एडम जैम्पा, जसप्रीत बमराह
कप्तान: मिचेल मार्श
उपकप्तान: विराट कोहली
दोनों टीमों की संभावित Playing 11
भारत: रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines