हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का फूटा गुस्सा, गेंदबाजों पर दिया ये बयान

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल में 208 रनों का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करने के बावजूद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने निराश किया। हालांकि अब कप्तान के कुछ फैसलों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

अभी पढ़ें – IND vs AUS: आज 2 छक्के लगाते ही कप्तान रोहित बना लेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें

हमने इतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की
करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- मुझे नहीं लगता कि हमने इतनी अच्छी गेंदबाजी की। 200 रन बचाव करने के लिए एक अच्छा स्कोर है। हमने मैदान पर अपने मौके का फायदा नहीं उठाया। इसके साथ ही हमने फील्डिंग में कुछ मौके छोड़ दिए। दरअसल, मैच में कई कैच भी ड्रॉप हुए। हमें इस मैच के जरिए यह समझना है कि हम कहां गलत हुए और अगले गेम में हम क्या बेहतर कर सकते हैं।

विज्ञापन

वेड और डेविड का विकेट टर्निंग पॉइंट
हालांकि रोहित ने टर्निंग पॉइंट के बारे में कहा- हमारे बल्लेबाजों की ओर से यह बहुत अच्छा प्रयास था, लेकिन गेंदबाज काफी नहीं थे। ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें गौर करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है। 200 के स्कोर पर भी आप आराम नहीं कर सकते। हमने कुछ हद तक विकेट लिए, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला।

कप्तान ने कहा- उन्होंने कुछ असाधारण शॉट खेले। अगर मैं उस चेंजिंग रूम में होता, तो ऑस्ट्रेलिया की तरह जीतने की सोचता। हम वह अतिरिक्त विकेट नहीं ले पाए। मैथ्यू वेड और टिम डेविड ने महज 30 गेंदों में 62 रन ठोक डाले, यदि हम इन्हें बचा लेते तो हालात कुछ और होते। रोहित ने कहा- आप हर रोज 200 रन नहीं बना सकते, आपको अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हार्दिक ने हमें वहां पहुंचाने के लिए शानदार बल्लेबाजी की। हमें अगले मैच से पहले अपनी गेंदबाजी पर गौर करना होगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – South Africa T20 league auction: बावुमा समेत इन 10 दिग्गजों में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, ऑक्शन में रहे अनसोल्ड

खराब गेंदबाजी का शो
खराब गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम के हाथ से मैच फिसल गया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 52 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उमेश यादव ने 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 22 रन दिए। युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट निकाला। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola