IND vs AUS: 'भुवनेश्वर कुमार बहुत अच्छे फिनिशर...,' ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बचाव

ind vs aus bhuvneshwar kumar matthew hayden

भुवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉलिंग से निराश किया।

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मैच में टीम इंडिया की चार विकेट से करारी हार के बाद अब इस बात पर बहस छिड़ गई है कि क्या भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए डेथ ओवर फेंक सकते हैं? भुवी को लगातार 19वां ओवर दिया जा रहा है, जिसमें वे नाकाम साबित होते जा रहे हैं। मंगलवार को AUS के खिलाफ उन्होंने बिना विकेट लिए 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने खराब प्रदर्शन और आलोचना के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाज का समर्थन किया है। हेडन ने कहा है कि वह बहुत अच्छे फिनिशर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेडन ने किया समर्थन 

स्टार स्पोर्ट्स के शो – ‘मैच पॉइंट’ पर बोलते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने इस बारे में बात की कि भारत के खिलाफ पहले टी 20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका स्टार कलाकार कौन था और क्या भारत दूसरे और तीसरे मैच से पहले अपने मौजूदा डेथ बॉलिंग पर टिक सकता है। हेडन ने तेज गेंदबाज भुवी का समर्थन किया और कहा- मैं इससे असहमत हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा फिनिशर हो सकता है और वह पिछले कुछ सालों में रहा भी है।

कैमरन ग्रीन की तारीफ 

उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि यह उसकी भूमिका है। जाहिर है उसकी भूमिका सामने से विकेट लेने की है, लेकिन अगर आपका कप्तान चाहता है तो अंत में आपसे एक या दो ओवर करवा सकता है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। भारत के खिलाफ कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन पर हेडन ने कहा, ग्रीन पिछले कुछ वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए वास्तव में एक बड़ी संपत्ति रहा है।

विज्ञापन

वह एक वास्तविक ऑलराउंडर है। मुझे लगता है कि वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भविष्य का बड़ा हिस्सा है। उसका प्रदर्शन मुझे आश्चर्यचकित नहीं करता। वह सक्षम है और अच्छे कौशल वाला बड़ा खिलाड़ी है। वह गेंद से थोड़ा निराश दिखता था, लेकिन यह गेंदबाजी करने के लिए एक कठिन जगह है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को डेथ ओवरों में गेंदबाजी की चिंता सताने लगी है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम 23 सितंबर को दूसरे T20I में सीरीज बचाने के लिए कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ