हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS 3rd T20: हैदराबाद में क्रिकेट के दीवानों को संभालना मुश्किल, टिकट के लिए मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
Hyderabad

हैदराबाद: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 सितंबर को हैदराबाद में तीसरा टी 20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए तीन साल से भूखे बैठे दर्शकों की भीड़ स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़ी। आलम ये हो गया कि पुलिस को उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।

अभी पढ़ें – IPL 2023: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का ऐलान- पुराने प्रारूप में लौटेगा आईपीएल

मैच की टिकट के लिए जिमखाना में जमा हुए क्रिकेट प्रशंसकों पर पुलिस ने गुरुवार को लाठीचार्ज किया। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस के हमले में बीस जने घायल हो गए और सात को इलाज के लिए यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि टिकट काउंटरों पर इतनी अफरा-तफरी क्यों मची।

विज्ञापन

तीन साल से नहीं खेला गया है इंटरनेशनल मैच 

दरअसल, हैदराबाद में पिछले तीन साल से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। जैसे ही टिकट विंडो खुली, भीड़ उमड़ गई। जानकारी के अनुसार, कल भी जिमखाना के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टिकट के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े। हैदराबाद और सिकंदराबाद के प्रशंसक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में शीर्ष श्रेणी का क्रिकेट नहीं देखा है।

पेटीएम ने कहा जल्द उपलब्ध होंगे टिकट 

जिमखाना में सुबह छह बजे से ही प्रशंसकों की कतार लग जाती है। गुरुवार को मौके पर अराजकता को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रशंसकों पर लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बीच पेटीएम वेबसाइट ने संकेत दिया कि टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन के अनुसार, टिकट पेटीएम ऐप और पेटीएम इनसाइडर ऐप के जरिए बेचे जाएंगे। टिकट की कीमत 10,000 रुपये से 300 रुपये तक है। लगभग 55,000 की क्षमता वाला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शहर का मुख्य क्रिकेट स्टेडियम है। यह अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है और इसने कई अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola