नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच नागपुर में खेला जाना है। पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए बचे दोनों मैच जीतना जरुरी है। हालांकि जो खबर नागपुर से आ रही है वो टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं है। दरअसल दूसरे टी20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
नागपुर से आई बुरी खबर
नागपुर में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा। नागपुर में अगर ऐसा ही मौसम रहा तो दूसरा टी20 मैच बारिश में धुल सकता है। शुक्रवार को भी नागपुर में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत है।
मैच के दिन बारिश की संभावना
मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक नागपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर भारतीय टीम के लिए सीरीज जीतने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टीम इंडिया के लिहाज से ये मैच होना जरुरी है, क्योंकि इसे जीतकर ही भारत सीरीज जीतने की उम्मीदों को बचाए रख सकेगी।
अभी पढ़ें – IPL 2023: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का ऐलान- पुराने प्रारूप में लौटेगा आईपीएल
मोहाली में मिली थी हार
मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 208 रन बनाने के बावजूद मैच हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 4 गेंद पहले मैच जीत लिया था। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और नागपुर मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो फिर सीरीज में टीम इंडिया के पास बराबरी करने का मौका बचेगा। तीसरा टी20 मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines