IND vs AUS 1st Test: नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ने आरोप लगा रहे हैं कि पिच के साथ छेड़छाड़ हुई है। लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले नागपुर में पिच को लेकर हो रही चर्चा से उनकी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता। कमिंस ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए यह टीम के लिए एक चुनौती होगी।
ये टीम अलग है
कमिंस ने संवाददाताओं से कहा- यह टीम अतीत में यहां खेल चुकी कई टीमों से बहुत अलग है इसलिए हम अतीत की जीत के बारे में नहीं सोचते और हम हार के बारे में भी नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यहां का दौरा करना कठिन है, भारत वास्तव में एक अच्छी क्रिकेट टीम है, खासकर स्वेदश में इसलिए हम उत्साहित हैं। और हां हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘सूर्यकुमार यादव पूरी तरह…,’ सचिन तेंदुलकर ने स्टार बल्लेबाज पर दिया बड़ा बयान
बाएं हाथ के बैटर को करनी होगी मेहनत
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि गुरुवार से शुरू होने वाले मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन मेहमान कप्तान ने ये भी जोड़ा कि घरेलू एडवांटेज टेस्ट क्रिकेट की चुनौती का हिस्सा है।
कमिंस ने कहा- ये श्रृंखलाएं हमेशा मैदान पर या मैदान के बाहर अलग-अलग चुनौतियां पेश करती हैं और इसे गले लगाना ही इन दौरों को इतना खास बनाता है। घरेलू टीमें घर में जीतना चाहती हैं। ऑस्ट्रेलिया में, हम भाग्यशाली हैं कि हमें सामान्य रूप से गति और उछाल मिली है। होम मैच का फायदा मुझे नहीं लगता कि यह कोई बुरी बात है। यह एक और चुनौती है और जब आप जानते हैं कि परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं तो यहां दौरा करना और भी मुश्किल हो जाता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘ICC को दखल देना चाहिए…’, नागपुर की पिच पर बिफर गए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
पिच को लेकर मचा है बवाल
बता दें कि नागपुर की पिच तैयार की गई है उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों के ऑफ स्टंप के बाहर का हिस्सा दोनों सिरों पर सूख रखा गया है। जिससे स्पिनरों को मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमों ने पिछले 19 वर्षों से भारत में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines