IND vs AUS: चेन्नई के चेपक मैदान में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से गोल्डन डक पर आउट हो गए। ये लगातार तीसरी बार है जब सूर्या शून्य पर आउट हुए। इसके पहले दो मैचों में भी उनका बल्ला नहीं चला। पहले और दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क की बॉल पर LBW हुए थे। तीसरे मैच में एश्टर्न एगर ने सूर्यकुमार को बोल्ड कर दिया।
एश्टर्न एगर की गेंद पड़ने के बाद तेजी से निकली। सूर्या कट करने के चक्कर में गेंद मिस कर गए और गेंद स्टंप पर जा लगी। भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। सूर्या को वर्ल्ड कप में मेन बल्लेबाज माना जा रहा है। लेकिन उनका फॉर्म टीम के लिए टेंशन बनी हुई है।
भारत के लिए वनडे में डक की हैट्रिक बनाने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर, 1994
- अनिल कुंबले, 1996
- जहीर खान, 2003-04
- ईशांत शर्मा, 2010-11
- जसप्रीत बुमराह, 2017-19
- सूर्यकुमार यादव, 2023
ODI में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर
इस कड़ी में पहला नाम आता है सचिन तेंदुलकर का, जिनके नाम भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं तो शून्य भी उनके नाम सबसे ज्यादा हैं। सचिन अपने करियर में 463 वनडे मैचों में 20 बार शून्य पर सबसे अधिक बार आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के जग्वाल श्रीनाथ का नाम आता है वह 19 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले 18 बार शून्य पर आउट भी हुए हैं। वहीं युवराज सिंह 18 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
ODI में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने बल्लेबाज
सनथ जयसूर्या-34
शाहिद अफरीदी-30
वसीम अकरम-28
डीपीएमडी जयवर्धने-28
लसिथ मलिंगा-26
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines