ICC Rankings: बाबर आजम बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे, कुलदीप ने मारी लंबी छलांग, विराट टॉप-10 से बाहर
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

ICC Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फायदा हुआ है। बाबर अपने करियर के बेस्ट टेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। कराची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में दो अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा।
बाबर आजम 875 प्वाइंट्स के साथ करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए। बाबर अब आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में मार्नस लाबुशेन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा और युवा शुभमन गिल 10-10 पायदान की छलांग लगाकर 16वें और 54वें स्थान पर पहुंच गए। ऋषभ पंत छठे और कप्तान रोहित शर्मा 9वें स्थान पर हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
विराट कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हैं। विराट की ताजा रैंकिंग 12 है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिस्बेन में 92 रन बनाए थे और वह करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में 86 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 11 स्थान आगे बढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजी में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को फायदा मिला है। स्पिनर कुलदीप यादव 19 स्थान आगे बढ़कर 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 113 रन देकर आठ विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव के अब 455 रेटिंग अंक हैं। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में 20 स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पैट कमिंग्स पहले स्थान पर हैं। इंग्लैंड के एंडरसन दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
भारत के जसप्रीत बुमराह और अश्विन चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की लिस्ट में रवींद्र जडेजा 336 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: