नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन से नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। बाबर ने अब आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष एकदिवसीय बल्लेबाज के रूप में अपनी बढ़त बढ़ा दी है। इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी आईसीसी मेन्स प्लेयर रैंकिंग में छलांग लगाई है। बाबर ने मंगलवार को नीदरलैंड्स पर पाकिस्तान की 16 रनों से जीत के दौरान शानदार 74 रन ठोके। इससे उन्हें वनडे रैंकिंग के लिए रेटिंग पॉइंट्स में काफी फायदा हुआ।
और पढ़िए – ICC Men’s FTP: अगले पांच साल में होंगे 777 मैच, जानिए कब भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया
891 अंकों के साथ शीर्ष पर बाबर
बाबर पिछले साल अप्रैल में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पछाड़ने के बाद से वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद शीर्ष पर उनकी बढ़त अब 91 रेटिंग अंक हो गई है। पाकिस्तान के कप्तान कुल 891 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। टीम के साथी इमाम-उल-हक दूसरे स्थान पर हैं। इमाम के 800 रेटिंग अंक हैं। सलामी बल्लेबाज नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ दो रन ही बना सके।
बाबर नवीनतम T20I बल्लेबाज रैंकिंग में भी शीर्ष पर बना हुए हैं, हालांकि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद शानदार बढ़त ली और रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई। कॉनवे 106 रनों के साथ इस सीरीज के दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर थे और इससे उन्हें T20I बल्लेबाज रैंकिंग में एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली पांचवें और रोहित शर्मा छठे स्थान पर काबिज हैं। वहीं टी 20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को फायदा
अपडेटेड रैंकिंग पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। स्टार ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर गेंदबाजों की टी 20 रैंकिंग में नौ स्थान का सुधार कर आठवें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शीर्ष पर बने हुए हैं। हेजलवुड वनडे गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में एक स्थान सुधार कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़िए – कभी सचिन के साथ मिलकर ठोके थे हजारों रन, आज दो वक्त की रोटी को मोहताज हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, पहचानना भी मुश्किल…
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में चूकने के बाद दो पायदान गिरकर पांचवें स्थान पर आ गए। एकदिवसीय गेंदबाज रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने लगाई, जो छह पायदान ऊपर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुस्तफिजुर जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की हालिया श्रृंखला के दौरान संयुक्त प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines