'मैंने 10 हजार महिलाओं से संबंध बनाए हैं' मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर का चौंकाने वाला खुलासा

MC

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेंजमिन मेंडी पर एक रेप केस चल रहा है। उनपर एक महिला से रेप करने का आरोप है। बता दें कि मेंडी उस फ्रेंच टीम में शामिल थे जिसने साल 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। फुटबॉलर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला को फंसाकर अपने बेडरूम में ले गए और महिला के साथ रेप किया।

विज्ञापन

बार में मेंडी के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथी जेसी लिंगार्ड भी मौजूद थे। इसके बाद महिला को मेंडी रूरल चेशायर में घर पर ले गए। कोर्ट में दिए बयान में महिला ने बताया कि घर पर पहुंचने के बाद मेंडी ने बेडरूम का दरवाजा खोला और अंदर ले गए। मेरा मोबाइल फोन उनके हाथों में था।

विज्ञापन

महिला ने दावा किया है कि बेडरूम में अंदर आने के बाद मेंडी ने कहा कि दरवाजा लॉक है और तुम अब कहीं नहीं जा सकती हो। महिला ने कहा कि वह बार-बार मना कर रही थी, तभी मेंडी ने कहा कि उसने 10,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं।

बेंजमिन मेंडी पर पांच महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। मेंडी पर 2 टीनएज लड़कियों से भी रेप का आरोप लगे हैं। हालांकि फुटबॉलर ने इंकार किया है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई अभी जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ