हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'राहुल द्रविड़ के लिए हनीमून पीरियड खत्म' पूर्व चयनकर्ता ने दी वर्ल्ड कप को लेकर वार्निंग

विज्ञापन

नई दिल्ली: इसी साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप खेलना खेला जाएगा। टीम इंडिया इसकी तैयारी में लगी हुई है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। एशिया कप 2022 से टीम बाहर हो चुकी है। सुपर 4 के दो लगातार मैच में रोहित शर्मा की टीम को हार मिली। इस हार के बाद कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ की आलोचना हो रही है। टीम के सलेक्शन से कई लोग नाराज हैं। इस बीच पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल द्रविड़ का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है।

हनीमून पीरियड अब खत्म

सबा करीम ने कहा कि राहुल द्रविड़ के लिए अब मुश्किल समय शुरू हुआ है। उन्हें भी पता है कि उनका हनीमून पीरियड अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा ‘यह बात तो राहुल द्रविड़ भी जानते हैं कि अब हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। अब वह परफेक्ट टीम बनाने की कोशिश में हैं। मगर अब तक वह मजबूत ऐसा करते नहीं दिखे हैं। मगर उनसे ऐसा करने की उम्मीद जरूर है। यह राहुल द्रविड़ के लिए मुश्किल समय है। राहुल काफी समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। वह जानते हैं कि अपनी कोचिंग को यदि सफल बताना है, तो उनके पास एक ही तरीका है कि यदि भारतीय टीम पहले नंबर पर तो ICC इवेंट्स जीते और दूसरे नंबर पर SENA देशों में सीरीज जीते।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ टेस्ट जीतने की बात नहीं कर रहा हूं। यह तो राहुल द्रविड़ जब बतौर प्लेयर खेलते थे, तब भी होता था। मगर भारतीय टीम SENA देशों में टेस्ट सीरीज जीतती है, तब कहीं जाकर राहुल द्रविड़ टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे।’

वर्ल्ड कप से पहले दो मजबूत टीमों से होगी टक्कर

बता दें कि अब ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत दौरे पर आना है। यहां दोनों टीम के बीच 20 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के ठीक बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी। साउथ अफ्रीका से तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें