Hockey World Cup: भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। ओडीशा में हो रहे FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पुरे देश को निराश किया है। अब हॉकी टीम के पास अपना सम्मान बचाने का मौका है। अपने आखिरी मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा जिससे तय होगा कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में किस स्थान तक पहुंच पाएगी।
अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने के बाद भारत को क्रॉस ओवर में न्यूजीलैंड के हाथों मिली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। अब जापान को हरा कर टीम इंडिया अपना सम्मान बचाना चाहेगी।
और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो
भारत का विश्व कप में अब तक सबसे खराब प्रदर्शन 1986 में रहा है, जहां उसे 12वें अंतिम स्थान पर रहना पड़ा था। जापान से हारने पर भारत को 13वें से 16वें स्थान के लिए खेलना होगा। हालांकि, भारत का जापान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उसने 32 मैचों में 26 जीते हैं, तीन में उसे हार मिली है और तीन ड्रॉ रहे हैं।
और पढ़िए – ईशान किशन का Idol यह दिग्गज क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी जगह लेना चाहता…देखें video
कब और कहां देखें मैच?
भारत और जापान के बीच ये मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच आज (26 जनवरी) शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines