हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hockey World Cup 2023: भुवनेश्वर पहुंची नीदरलैंड, जानिए किस टीम ने कितनी बार जीता है खिताब

विज्ञापन
hockey world cup 2023

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। यह 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नीदरलैंड की पुरुष हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड कप से लगभग एक सप्ताह पहले बुधवार को ओडिशा पहुंची।

टीम इंडिया पहुंच चुकी है ओडिशा

इससे पहले, भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 दिसंबर को ओडिशा पहुंची थी। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। पुरुष हॉकी विश्व कप लगातार दूसरे वर्ष एक बार फिर भारत में वापसी कर रहा है। मेंस वर्ल्ड कप FIH हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता का 15वां संस्करण होगा।

और पढ़िए – जिम्बाब्वे की टीम में आया इंग्लैंड का बल्लेबाज, टी 20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

विज्ञापन

पाकिस्तान सबसे सफल टीम

पुरुषों का हॉकी विश्व कप हर चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है। हॉकी विश्व कप पहली बार 51 साल पहले 1971 में खेला गया था और तब से अब तक जारी है। प्रतियोगिता में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है, वे चार बार विश्व हॉकी चैंपियन हैं।

और पढ़िए – संजू सैमसन बाहर हुए तो इस तूफानी बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

विज्ञापन

भारत ने एक बार जीता है खिताब

उनके बाद नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम तीन-तीन खिताब हैं। बेल्जियम और इंडिया ने एक-एक बार खिताब जीता है। हॉकी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16 टीमों में जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। पहला मैच अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका के बीच 13 जनवरी को खेला जाएगा जबकि इसी दिन ऑस्ट्रेलिया-फ्रांस, इंग्लैंड-वेल्स और इंडिया-स्पेन का मुकाबला होगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola