Hockey World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और आज चार रोमांचक मैच खेले जाएंगे। जिसमें सभी की निगाहें भारत और स्पेन के मैच पर होगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज करना चाहेगी। ये मैच ओडिशा के राउरकेला स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आज अर्जेंटीना, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस समेत अन्य टीमें भी एक्शन मोड में दिखाई देगी। हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो इसमें पाकिस्तान का दबदबा नजर आता है जिसने 4 बार ये खिलाब जीता हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी कुल 12 पदक जीते हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं।
पाकिस्तान सबसे सफल टीम
पुरुषों का हॉकी विश्व कप हर चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है। हॉकी विश्व कप पहली बार 51 साल पहले 1971 में खेला गया था और तब से अब तक जारी है। प्रतियोगिता में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है, वे चार बार विश्व हॉकी चैंपियन हैं। हालांकि वे इस साल क्वालिफाई भी नहीं कर पाई।
और पढ़िए – Hockey World Cup 2023: Maico Casella ने दागा तूफानी गोल, अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात
भारत ने 28 साल पहले जीता था विश्वकप
हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक सिर्फ एक बार 1975 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से ही टीम सेमीफाइनल तक में जगह नहीं बना पाई। भारत ने विश्वकप के 95 मैच खेले हैं, जबकि 40 में जीत दर्ज की है। इस साल टीम 28 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
Hockey World Cup Winners: यहां देखें विजेताओं की लिस्ट
2018 – बेल्जियम
2014 – ऑस्ट्रेलिया
2010 – ऑस्ट्रेलिया
2006 – जर्मनी
2002- जर्मनी
1998 – नीदरलैंड
1994 – पाकिस्तान
1990 – नीदरलैंड
1986 – ऑस्ट्रेलिया
1982 – पाकिस्तान
1978 – पाकिस्तान
1975 – भारत
1973 – नीदरलैंड
1971- पाकिस्तान
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और स्पेन मैच का आनंद आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर ले सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर आप मैच देख सकते हैं।
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें मैच
आप मोबाइल और लैपटॉप पर भी लाइव मैच देख सकते हैं. इसके लिए आपको Disney+ Hotstar ऐप पर मैच देख सकते हैं।इसके अलावा watch.hockey एप या वेबसाइट के जरिए भी मैच देख सकते हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines