Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

Hockey World Cup 2023: अंत तक लड़ी लड़ाई, लेकिन न्यूजीलैंड से मात खा गई टीम इंडिया, वर्ल्ड कप का सपना टूटा

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप का क्रॉसओवर मुकाबला खेला। नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन न्यूजीलैंड ने 5-4 से शिकस्त थमा दी। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के बाद टीम […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Jan 23, 2023 11:37
IND vs NZ Hockey
IND vs NZ Hockey

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप का क्रॉसओवर मुकाबला खेला। नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन न्यूजीलैंड ने 5-4 से शिकस्त थमा दी। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में आगे जाने का सपना टूट गया है। टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। न्यूजीलैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम को प्लेसमेंट मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।

सीन फिंडले रहे न्यूजीलैंड के हीरो

न्यूजीलैंड के सीन फिंडले प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारत अब 26 जनवरी को क्लासिफिकेशन राउंड में जापान से खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएइंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

शुरू में हावी रही टीम इंडिया, लेकिन न्यूजीलैंड ने की जोरदार वापसी

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया की ओर से ललित उपाध्याय ने 18वें मिनट में दनदनाता गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 22वें मिनट में टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दूसरा गोल दागा। नीलकांत शर्मा ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई, लेकिन न्यूजीलैंड ने रिव्यू मांग लिया। भीड़ सांस रोके इंतजार कर रही थी और अंपायर ने नो गोल करार दिया। दरअसल, नीलकांत के पास जाने से पहले गेंद बेसलाइन को पार कर चुकी थी।

---विज्ञापन---

सुखजीत ने दागा दूसरा गोल, फिर न्यूजीलैंड को मिली बढ़त 

23वें मिनट में भारतीय टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, ड्रैग-फ्लिक से भारत ने कोशिश की, लेकिन अमित गेंद को कनेक्ट नहीं कर सके। 25वें मिनट में टीम इंडिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस बार कोई गलती नहीं हुई। सुखजीत ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 27वें मिनट में न्यूजीलैंड ने भारत की बढ़त को तोड़ डाला। साइमन चाइल्ड ने सैम लेन को बॉल पास की, जिसे उन्हें सिर्फ दिशा दिखानी थी और गोल हो गया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा।

और पढ़िए – ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद

टीम इंडिया को 39वें मिनट में मिला छठा पेनल्टी कॉर्नर

39वें मिनट में टीम इंडिया को एक और पीसी मिला। ये भारत के लिए छठा पेनल्टी कॉर्नर रहा। हालांकि हरमनप्रीत एक बार फिर अपने फ्लिक से डिफेंस में सेंध लगाने में नाकाम रहे। गेंद सुखजीत के पास गई, लेकिन इसे हिट करने के लिए बहुत से डिफेंडर खड़े थे। न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा टल गया। 42वें मिनट में वरुण कुमार ने टीम इंडिया के लिए शानदार गोल कर तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद स्कोर 3-1 हो गया।

न्यूजीलैंड ने 44वें मिनट बाद की धमाकेदार वापसी

44वें मिनट में न्यूजीलैंड ने जवाबी हमला करते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। केन रसेल ने पीआर श्रीजेस को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया। इसके बाद स्कोर 3-2 रहा। वहीं 50वें मिनट में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर वापसी की और सीन फिंडले ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। फुलटाइम होने पर स्कोर बराबर रहा। इसके बाद शूटआउट से विजेता घोषित करने का फैसला हुआ।

और पढ़िए‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो

ऐसा रहा पेनल्टी शूटआउट

हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दाग टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई।

न्यूजीलैंड के केन रसेल ने किया गोल, स्कोर 1-1

राजकुमार ने भारत के लिए दूसरा गोल किया, स्कोर 2-1

न्यूजीलैंड के लिए केन फिंडले ने दूसरा गोल किया, स्कोर 2-2 से बराबर

अभिषेक ने गोल मिस किया, स्कोर 2-2 से बराबर

फिलिप्स ने गोल किया भारत 2-3 न्यूजीलैंड

शमशेर से गोल मिस हुआ, भारत 2-3 न्यूजीलैंड

सैम लेन चूके, भारत 2-3 न्यूजीलैंड

सुखजीत ने किया गोल, भारत 3-3 न्यूजीलैंड

सैम गोल से चूके, भारत 3-3 न्यूजीलैंड

निक वुड्स से गोल चूका, भारत 3-3 न्यूजीलैंड

हरमनप्रीत सिंह चूके, भारत 3-3 न्यूजीलैंड

सीन फिंडले ने किया गोल, भारत 3-4 न्यूजीलैंड

राजकुमार ने किया गोल, भारत 4-4 न्यूजीलैंड

फिलिप्स से चूका गोल, भारत 4-4 न्यूजीलैंड

सुखजीत गोल से चूके, भारत 4-4 न्यूजीलैंड

सैम लेन ने किया गोल, भारत 4-5 न्यूजीलैंड

अंतत: भारत को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पेनल्टी शूटआउट में टीम इंडिया 4-5 से हार गई। इसी के साथ भारत का क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूटा।

टीम का अहम खिलाड़ी बाहर

इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। दरअसल टीम के स्टार मिडफिल्डर हार्दिक सिंह चोटिल हो गए और इस मैच का हिस्सा नहीं रहे। हार्दिक को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी जिसके चलते वे वेल्स के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाए थे।

और पढ़िएशादी के बंधन में बंधने को तैयार केएल राहुल-अथिया शेट्टी, ये स्टार बनेंगे मेहमान

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 22, 2023 09:11 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.