नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड में जापान को करारी शिकस्त दे डाली। गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में धमाल मचाया और जापान को 8-0 से रौंद डाला।
तीसरे क्वार्टर से शुरू किया धमाकेदार प्रदर्शन
दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर तक मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की और एक के बाद एक गोल कर जापान के होश उड़ा डाले। 32 वें मिनट में जब टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, तो मनदीप सिंह ने शानदार गोल दाग 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके महज तीन मिनट बाद ही अभिषेक ने शानदार गोल किया और टीम इंडिया का स्कोर 2-0 पहुंचा दिया। 40वें मिनट में एक बार फिर टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉन्रर हासिल किया और इस बार भी मौका नहीं चूका। विवेक सागर ने दनदनाता गोल दाग स्कोर 3-0 कर दिया।
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
अभिषेक का शानदार प्रदर्शन
महज चार मिनट बाद ही 44वें मिनट में अभिषेक ने एक और गोल कर सनसनी मचा दी। तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर टीम इंडिया ने मजबूत बढ़त ली और 4-0 से आगे हो गई। महज 20 मिनट के अंदर टीम इंडिया ने 4 गोल दागकर कोहराम मचा दिया। अब बारी थी चौथे क्वार्टर की। जैसे ही इसकी शुरुआत हुई, 46वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने कहर बरपाते हुए दनदनाता गोल दागा और टीम इंडिया को 5-0 से बढ़त दिला दी।
और पढ़िए –गर्लफ्रेंड से पिटाई का मामला, माइकल क्लार्क को मिली ये सजा
टीम इंडिया ने मचाई सनसनी
55वें मिनट में जापान ने मौके की तलाश करते हुए गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम इंडिया ने एक बार फिर सनसनी मचाते हुए अगले ही मिनट एक गोल दाग स्कोर 6-0 से आगे कर दिया। जापान पर पूरी तरह हावी हो चुकी टीम इंडिया के लिए 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग टीम को 7-0 से बढ़त दिला दी। अब तो टीम इंडिया रोके नहीं रुकी, 60वें मिनट में टीम इंडिया ने आखिरी गोल दाग जापान की टीम को तहस-नहस कर दिया।
वर्ल्ड कप से पहले ही हो चुकी है बाहर
भले ही जापान के खिलाफ टीम इंडिया की ये सम्मान की लड़ाई थी, लेकिन भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दोहरी खुशी दे दी। ये मुकाबला जीतने के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्थान तय होगा। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुकी है।
जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और बेल्जियम सेमीफाइनल में
इधर हॉकी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो चुकी हैं। जर्मनी की टीम क्रॉसओवर मैच में फ्रांस को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। शुक्रवार (27 जनवरी) को उसका सामना तीन बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर शुक्रवार को होने वाले अंतिम चार मुकाबले में जगह बनाई है, जिसमें उसकी टक्कर बेल्जियम से होगी। दूसरा सेमीफाइनल भी 27 जनवरी को होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines