Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने स्पेन पर 2-0 की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम इंडिया अब रविवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अगले पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के लिए ये अहम मुकाबला होगा क्योंकि इसमें जीत मिलते ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी। ये मैच बेहद रोमांचक होने वाला है और दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
India vs England Head to Head: भारत का पड़ला भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सारे मैच काफी रोमांचक होते हैं। दोनों ही टीमों की रैंकिंग भी 5 और 6 ही है। जिसमें इंग्लैंड पांचवे नंबर पर हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो। दोनों के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 10 मैच जीते हैं और इंग्लैंड ने 7 मैच जीते हैं। वहीं 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।
और पढ़िए – भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी मैच आज, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
वहीं दोनों के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो इसमें भारत ने दो मैच जीते हैं और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में खेला गया था जो की 4-4 से ड्रॉ रहा था।
और पढ़िए – ‘इसे कहते हैं परफेक्ट यॉर्कर’ हिल भी नहीं पाए David Warner, सीधे स्टंप में घुस गई बॉल, देखें वीडियो
टीम इंडिया के कोच ग्राहम रीड ने दिया बड़ा बयान
इस मैच से पहले टीम इंडिया के कोच ग्राहम रीड ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- हम अगले इंग्लैंड के खिलाफ हैं और यह कठिन मुकाबला होगा, वे हमसे ऊंची रैंक पर हैं। हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड कितना कठिन है।”
शाम 7 बजे से खेला जाएगा मुकाबला
भारत बनाम इंग्लैंड मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। विश्व कप मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एससी और एचडी चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। इसे वॉच.हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines