नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर 5-2 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हॉकी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का अभियान समाप्त हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने 5वें मिनट में गोल दाग शानदार शुरुआत की। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि सेकंड क्वार्टर बिना गोल के रहा।
शमशेर, आकाशदीप और सुखजीत ने दागे गोल
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में शमशेर सिंह ने बढ़त को तीन गुना कर दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के समकेलो मविम्बी गोल करने में सफल रहे, लेकिन आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 5-1 कर दिया। हालांकि अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मुस्तफा कासिम ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर खेल को 5-2 पर समाप्त किया। दूसरी ओर अर्जेंटीना ने 9-12 क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले मलेशिया ने दिन के पहले मैच में जापान के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। इस बीच फ्रांस ने चिली को हराकर 4-2 से जीत दर्ज की।
और पढ़िए – सीरीज में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम, घर बैठे टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे लाइव
और पढ़िए – भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, मोबाइल और टीवी पर ऐसे देखें लाइव
वर्ल्ड कप में नौवें स्थान पर रहा भारत
इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने जापान को 8-0 से रौंदा था। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारकर पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी थी।
ये रहे 9-12 क्लासिफिकेशन रिजल्ट
– मलेशिया ने जापान को 3-2 से हराया
– फ्रांस ने चिली को 4-2 से हराया
– अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से हराया
– भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines