Hockey WC 2023: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी विश्वकप में आज टीम इंडिया का मुकाबला वेल्स से होना है। भारत को हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए आज वेल्स पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। यह मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
फिलहाल पूल डी में भारत और इंग्लैंड के चार-चार अंक हैं, लेकिन इंग्लैंड ज्यादा गोल करने की वजह से टॉप पर मौजूद है। पूल डी में अंतिम स्थान पर चल वेल्स की टीम है।
भारत इस हॉकी विश्वकप में दो मैच खेला चुका है। पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-0 की जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर चल रहे स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया था।
वेल्स पर जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी
वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। भारत और वेल्स के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं, सभी मैच भारत ने जीते। भारत ने वेल्स को तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हराया था। वहीं पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। अब विश्वकप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने होंगे।
भारत बनाम वेल्स हॉकी लाइव मैच ऐसे देखें
भुवनेश्वर में होने वाले इस मैच को आप भारत में Star Sports First, Star Sports Select 2 और Star Sports Select 2 HD चैनलों पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar एप और वेबसाइट पर किया जा रहा है।
और पढ़िए –Hockey World Cup 2023: 21 साल के खिलाड़ी ने तोड़ डाला भारत का सपना, जानिए कौन हैं सीन फिंडले
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines