Hockey India Team Announced Netherland Tour: हॉकी इंडिया ने सोमवार को 20 सदस्यीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी, जो 9 से 16 अक्टूबर को नीदरलैंड के दौरे पर जाएंगी। भारतीय सब जूनियर पुरुष टीम नीदरलैंड में अंडर-18 और अंडर-16 के दो-दो मैच खेलेगी। भारतीय सब जूनियर पुरुष टीम की कप्तानी मनमीत सिंह राय और उपकप्तानी आशु मौर्य करेंगे। भारतीय सब जूनियर महिला टीम की कप्तानी भव्या और उपकप्तानी रजनी केरकेट्टा करेंगी।
अंडर-18 टीम और अंडर-16 टीम का मैच
हॉकी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सब जूनियर महिला टीम नीदरलैंड गर्ल्स U-18 टीम और नीदरलैंड गर्ल्स U-16 टीम को कड़ी टक्कर देगी। टीमें दो गेम खेलेंगी। भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष टीमें नीदरलैंड के सीनियर क्लब की टीमों के खिलाफ भी मैच खेलेंगी।
कोच ने दौरे को लेकर जाहिर की खुशी
सब जूनियर पुरुष और महिला टीमों के कोच ने नीदरलैंड दौरे को लेकर काफी जोश दिखाया। भारतीय सब जूनियर पुरुष टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा कि यह दौरा हमारी उभरती प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना कौशल दिखाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यहां से प्राप्त अनुभव हमारे लिए काम आएगा।
भारतीय सब जूनियर महिला टीम की कोच रानी रामपाल ने दौरे को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी लड़कियों ने राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के दौरान सराहनीय समर्पण और भावना का प्रदर्शन करते हुए अथक प्रयास किया है और हमें विश्वास है कि यह दौरा एक मूल्यवान कदम साबित होगा। ‘यह दौरा उनके करियर को मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के खिलाफ खेलने के लिए एक्सपोजर और अनुभव देगा।
सब जूनियर पुरुष टीम
गोलकीपर: राहुल भारद्वाज
डिफेंडर: रोहित कुल्लू, प्रदीप मंडल, सोहिल अली, उज्जवल पाल, सुखमनप्रीत सिंह, आशु मौर्य (उप कप्तान), नीरज
मिडफील्डर: रोहित टिर्की, राहुल राजभर, सुरेश शर्मा अधिकारीमयुम,राहुल यादव, मनमीत सिंह राय (कप्तान), घूरन लोहरा
फॉरवर्ड: रितेंदर सिंह, दीपक प्रधान, अजीत यादव, केतन कुशवाह, रोहित इरेंगबाम सिंह, सृजन यादव।
सब-जूनियर महिला टीम
गोलकीपर: होदाम पबित्रा देवी और तर्रा शैलजा
डिफेंडर: भव्या (कप्तान), कोमल पाल, रितिका अहिरवार,पार्वती टोपनो,
मिडफील्डर: रजनी केरकेट्टा (उप कप्तान), तमन्ना, प्रियंका, तनुजा टोप्पो, करुणा मिंज, काजल पुंडीर, कीर्ति
फॉरवर्ड: कृष्णा शर्मा, डोली भोई, पूर्णिमा यादव, स्विति डुंगडुंग, काजल, निशा डाडेल, रवीना।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines